2 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ
* 1749 - अंग्रेजी ओहियो की व्यापार कंपनी को पहली व्यापारिक पोस्ट बनाया गया।
* 1772 - बोस्टनः अंग्रेजी-विरोधी समिति ऑफ कॉरस्पोन्डैंस का गठन किया गया।
* 1774 - अंग्रेज अधिकारी कमांडर इन चीफ ऑफ ब्रिटिश इंड़िया राबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या की।
* 1795 - कुराकाओ सरकार ने रविवार को दासता का काम मना कर दिया।
* 1834 - एटलस नाम का जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था जिसे वहां अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
* 1835 - अमेरिका के मूल निवासियों के विभिन्न गुटों के बीच फ्लोरिडा के ओसिओला में दूसरा सेमीनोले युद्ध शुरू हुआ। यह लड़ाई फ्लोरिडा युद्ध के नाम से भी मशहूर है।
* 1841 - अकबर खान ने अफ़ग़ानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया,जिसमें उसे सफलता मिली।
* 1852 - फ्रेंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
* 1884 - तिमिसोरा बिजली की रोशनी द्वारा प्रकाशित सड़कों के साथ यूरोप का पहला शहर बना।
* 1914 - रूस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध घोषित।
* 1951 - मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए करीब छह हजार ब्रिटिश सैनिक पहुंचे।
* 1984 - अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फाँसी की सजा दी गयी।
* 1986 - बेरूत में कट्टरपंथियों के जरिए बंधक बनाए गए एक अमेरिकी नागरिक डेविड जैकोब्सन को रिहा कराया गया।
* 1999 - पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर अज्ञात लोगों के द्वारा राकेट से हमला।
* 2000 - पश्चिम एशिया में हिंसा रोकने के फ़ार्मूले पर सहमति।
* 2001 - अफ़ग़ानिस्तान में विशेष बलों की संख्या बढ़ाने का अमेरिका का फैसला।
* 2001 - श्रीपाद येसो नाईक ने केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री में पोत परिवहन पद ग्रहण किया था।
* 2002 - मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।
* 2004 - चीन के हेनान में जातीय संघर्ष में 20 मरे।
* 2005 - ग़ुलाम नबी आज़ाद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।
* 2008 - केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।
* 2014 - पाकिस्तान के लाहौर में एक आत्मघाती बम विस्फोट 60 लोग मारे गए 110 लोग घायल हुए।
2 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
* 1833 - महेन्द्रलाल सरकार - समाज सुधारक और होम्योपैथ को बढ़ावा देने वाले ।
* 1877 - आगा ख़ाँ तृतीय - शियाओं के निजारी इस्माईली मत के आध्यात्मिक नेता थे।
* 1883 - बसंत कुमार दास - असम के स्वतंत्रता सेनानी तथा राजनेता।
* 1929 - राम मोहन - प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।
* 1929 - अमर गोपाल बोस - बोस कार्पोरशन के संस्थापक और पीठाध्यक्ष
* 1940 - ममता कालिया, साहित्यकार।
* 1960 - अनु मलिक, हिन्दी फ़िल्म संगीतकार।
* 1965 - शाहरुख़ ख़ान, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
* 1981 - ईशा देओल - एक भारतीय फ़िल्मी अभिनेत्री।
* 1982 - योगेश्वर दत्त - भारत के प्रसिद्ध पहलवान तथा कुश्ती के खिलाड़ी।
* 1985 - डायना पेंटी - भारतीय मॉडल और अभिनेत्री ।
2 नवंबर को हुए निधन
*2012 - श्रीराम शंकर अभयंकर - भारतीय - अमेरिकी गणितज्ञ।
2 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
* श्री बसन्त कुमार जयन्ती ।
* पहलवान श्री योगेश्वर दत्त जन्म दिवस ।
* अभिनेता शाहरूख खान जन्म दिवस।
0 Comments
Plz do note send any spam